चंदा वूसलते गिरफ्तार
नरहट-सिरदला मुख्य पथ पर कानगो विगहा के समीप लक्ष्मी पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूलते एक
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Oct 2017 03:05 AM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 03:05 AM (IST)
नवादा। नरहट-सिरदला मुख्य पथ पर कानगो विगहा के समीप लक्ष्मी पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूलते एक युवक गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन लोग भागने में सफल हो गए। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ये लोग रविवार को लक्ष्मी पूजा के लिए जबरन चंदा ले रहे थे। जो वाहन चालक चंदा नहीं दे रहे थे उसके वाहन का शीशा फोड़ दिया जाता था। जिसकी शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई और मौके से लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें