Move to Jagran APP

उपरडीह में किसान के घर लगाई आग

रविवार की संध्या करीब पांच बजे भूमि विवाद को लेकर उपरडीह गांव के किसान महेश्वर यादव के घर में आग लगा दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 03:05 AM (IST)
उपरडीह में किसान के घर लगाई आग
उपरडीह में किसान के घर लगाई आग

नवादा। रविवार की संध्या करीब पांच बजे भूमि विवाद को लेकर उपरडीह गांव के किसान महेश्वर यादव के घर में आग लगा दी गई। विरोध करने पर घर में रही महिलाओं व अन्य लोगों को बेरहमी पूर्व पीटा गया। आगजनी में खपड़ा व फूस का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं पिटाई में महिला ¨रकू देवी सहित केदार प्रसाद यादव, महेश्वर यादव और मुन्नी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजकुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पीएचसी सिरदला में भर्ती कराया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में ¨चताजनक स्थिति में चिकित्सक डॉ. अनंत कुमार ¨सह ने महेश्वर यादव व ¨रकू देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पीड़ित परिजन ने बताया कि भटबिगहा गांव के मो. मेराज आलम शिक्षक, मो. अबीब, मो. शाहिद, मो. जावेद, मो. राशिद, मो. जाहिल, मो. मफराज, मो. मकसूद समेत 15 अज्ञात लोगों ने घर पर पहुंचकर गाली-गलौज किया और रॉड व लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। इस दौरान किरोसिन तेल छिड़ककर घर में आग लगा दिया। जबतक गांव वाले पहुंचे तबतक दो कमरा एक बरामदा में रखे सभी घरेलू सामग्री जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामला को दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है हमलावरों के परिवार की जमीन महेश्वर यादव द्वारा खरीदी गई थी। इसी से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.