Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों की सहायता को छात्रों ने किया भिक्षाटन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने उत्तर बिहार में बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पीड़ितों की सहायता के लिए शुक्रवार को भिक्षाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:07 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:07 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की सहायता को छात्रों ने किया भिक्षाटन
बाढ़ पीड़ितों की सहायता को छात्रों ने किया भिक्षाटन

नवादा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने उत्तर बिहार में बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पीड़ितों की सहायता के लिए शुक्रवार को भिक्षाटन किया। अभाविप मध्य क्षेत्र प्रमुख शिवनारायण एवं मिर्जापुर क्षेत्र प्रमुख राकेश कुमार की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर में घूम-घूमकर संगठन से जुड़े छात्रों ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भिक्षाटन किया। इस दौरान 7 हजार 44 हजार रुपये प्राप्त हुआ। कार्यालय मंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता संकट की हर घड़ी में भी लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से बाढ़ पीड़ित इलाकों में राहत कैंप आयोजित किया जा रहा है। लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मौके परविभाग संगठन मंत्री अंकित कुमार शाही, नगर सहमंत्री रवि, अजय, नितीश राज, आयुष, ¨प्रस सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

------------------------

रजौली में भाजपाईयों ने किया भिक्षाटन

संवाद सूत्र, रजौली (नवादा): रजौली में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता को भिक्षाटन अभियान चलाया। भाजपा प्रत्याशी रहे अर्जुन राम ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भिक्षाटन किया जा रहा है। ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजौली रंजीत कुमार ¨सह, अमावां मंडल अध्यक्ष शिवशंकर कुमार, विधानसभा प्रभारी रंजय कुमार, उपाध्यक्ष मुन्ना ¨सह, मिथलेश राजवंशी, मनोज कुमार निराला, उपेन्द्र राजहंष, दिलीप साव, भोला राजवंशी, विधानचन्द्र राय, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर भिक्षाटन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.