किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
नवादा। थाना क्षेत्र के चौकिया पंचायत की केन्दुआटांड़ गांव के बाधार में गुरुवार की शाम एक ि
नवादा। थाना क्षेत्र के चौकिया पंचायत की केन्दुआटांड़ गांव के बाधार में गुरुवार की शाम एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लड़की के चिखने चिल्लाने पर परिजन के पहुंचने पर उसकी इज्जत बची। हालांकि इस दौरान मनचलों ने लड़की के पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि 15 वर्षीया किशोरी घास गढ़ रही थी। तभी बगल के गांव सीतारामपुर का रवि भुइयां, बुधन भुइयां समेत चार लोग उसे पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता पहुंचे। हालांकि इससे खीझे मनचलों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में शिकायत पुलिस से की गई। सिरदला थानाध्यक्ष राजकुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कांड संख्या 10/017 दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद दोनों गांव के लोगों में तनाव कायम हो गया है।