सड़क पर बांधते मवेशी, लोगों को होती है परेशानी
हिसुआ स्थित तिलैया रेलवे स्टेशन अब जंक्शन बन गया है परंतु इसका मुख्य पथ पर स्थानीय लोग गाय बांधकर गोशाला का रुप दे दिया है। जिससे आने -जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
नवादा। हिसुआ स्थित तिलैया रेलवे स्टेशन अब जंक्शन बन गया है परंतु इसका मुख्य पथ पर स्थानीय लोग गाय बांधकर गोशाला का रुप दे दिया है। जिससे आने -जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आए दिन यात्री और गांवों से हिसुआ पढ़ने आने वाले छात्र इन पशुओं के हमले का शिकार होते हैं। सोमवार की सुबह भी एक यात्री गया के कुजापी निवासी सोहन कुमार को स्टेशन से हिसुआ पैदल आने के क्रम में गाय ने जख्मी कर दिया। स्कूली छात्रों को भी कई बार इन गायों ने जख्मी किया है।
अतिव्यस्त है यह मुख्य पथ
-तिलैया स्टेशन का यह मुख्य पथ अतिव्यस्त है। जंक्शन होने की वजह से यहां यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। गया और किऊल के क्षेत्रों से पर्यटक एवं तीर्थ यात्री भी इस स्टेशन पर ही उतरकर हिसुआ समेत राजगीर, कुंडलपुर, पावापुरी, नालंदा आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क किनारे बंधे लगभग 4 - 5 दर्जन पशु कभी भी यात्रियों पर हावी हो जाते है। साथ ही दर्जन भर से अधिक गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए भी यह मुख्य पथ है। कई बार समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने सड़क किनारे पशु न बांधने के लिए स्थानीय लोगों को कहा पर इनपर कोई फर्क नहीं पड़ा। उल्टे कोई कुछ बोलता है तो पशुपालक धौंस जमाते हैं।
कहते हैं अधिकारी
- मुख्य पथ पर पशु बांधने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती ही है। सभी पशुपालकों को कर्मचारी भेजकर सड़क किनारे पशु न बांधने के लिए सूचित किया जाएगा। नहीं मानने पर कारवाई की जाएगी।
¨पटू कुमार ,अंचलाधिकारी, हिसुआ।