अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा किशोर
नवादा नगर से गायब हुआ थानाक्षेत्र के चंडीनोवां ग्रामीण गोपाल ¨सह का पुत्र अमित कुमार शुक्रवार की देर शाम सकुशल घर लौट आया। उसे फिरौती के लिए अगवा किया गया था लेकिन आर्थिक हालात बेहतर नहीं रहने के कारण बदमाशों ने उसे मुक्त कर दिया।
नवादा। नवादा नगर से गायब हुआ थानाक्षेत्र के चंडीनोवां ग्रामीण गोपाल ¨सह का पुत्र अमित कुमार शुक्रवार की देर शाम सकुशल घर लौट आया। उसे फिरौती के लिए अगवा किया गया था लेकिन आर्थिक हालात बेहतर नहीं रहने के कारण बदमाशों ने उसे मुक्त कर दिया। घर लौटा अमित की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे शेखपुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों ने भर्ती कराया है।
अमित ने बताया कि मंगलवार को नवादा के राजेंद्र नगर मोहल्ले की गली में एक अज्ञात बृद्ध भटकता मिला। जिसने मुख्य सड़क तक पंहुचा देने का आग्रह किया। उस बृद्ध को लिए बैंक ऑ़फ बड़ौदा शाखा के पास सड़क पर जैसे ही पंहुचा की पहले से घात लगाए अपराधियों ने गाड़ी में खींच लिया और बिहारशरीफ की ओर चल दिया। गाड़ी खुलते ही उनलोगों ने आंख पर पट्टी बांध दिया। राजगीर के पहाड़ पर जाकर नाम-पता पूछा। पूछताछ में जब दयनीय आर्थिक हालत की बात सुना तो सभी सर पीटने लगे। उसके बाद उनलोगों ने बेहोश कर दिया। शुक्रवार की सुबह होश आने पर अपने आप को राजगीर के ब्रह्मकुंड के पास पाया। वहीं खड़े एक बुजुर्ग को आपबीती लिख कर दी। क्योंकि उसकी आवाज नहीं निकल रही थी। उक्त बुजुर्ग ने उसके मोबाइल से घर मैसेज किया और राजगीर से लेकर तिलैया जंक्शन पहुंचे। जहां से गया-जमालपुर फास्ट पैसेंजर गाड़ी पर बिठा दिया। काशीचक स्टेशन पर शाम सात बजे वह उतरा। उसे सही सलामत देख परिजनों में ़खुशी की लहर दौड़ गई। लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं है। परिजनों ने रात में ही उसे इलाज हेतु शेखपुरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया है। बता दें कि इस बाबत नगर थाना में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज है। अमित राम नगर मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। फिलहाल उसका इलाज शेखुपरा में डा. मृगेंद्र की देख रेख में चल रहा है।