झारखंड में पंचायत चुनाव को सील रही सीमा
नवादा। झारखंड राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान कराया गया। झारखंड में ह
नवादा। झारखंड राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान कराया गया। झारखंड में होने वाले मतदान को लेकर बिहार-झारखंड सीमा को सील कर दिया गया। इस दौरान रजौली पुलिस काफी चौकस दिखी। एनएच 31 से होकर गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित इलाकों में कां¨बग आपरेशन भी चलाया गया। एएसपी अभियान विभाष कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने जंगली इलाकों में अभियान चलाया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि बार्डर को सील करने के साथ ही नक्सल ग्रस्त इलाका फुलवरिया डैम के पार भानेखाप के इलाका में कां¨बग आपरेशन चलाया गया। बता दें कि झारखंड में हो रहे चुनाव को लेकर रजौली थाना क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों के चहलकदमी की सूचना मिल रही है। जिसके बाद जिला पुलिस बल काफी चौकस हो गई। लगातार जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। ताकि नक्सली क्षेत्र में पांव न पसार सके। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वृहत पैमाने पर चलाये गये सर्च आपरेशन से ही नक्सलियों की गतिविधियों पर विराम विराम लगा था।