मुखिया पति व उनके समर्थकों ने दरोगा व लेखापाल को पीटा
नवादा/नरहट, जागरण टीम : नरहट थाना क्षेत्र के खुशियाल बिगहा गांव में मंगलवार को दारोगा व उनके साथ रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लेखापाल के साथ मारपीट की गयी। ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने दोनों को मुक्त कराया। घटना में मुखिया पति सतीश सिंह जो कि पैक्स अध्यक्ष भी हैं कि संलिप्तता सामने आ रही है।
बताया जाता है कि नरहट स्वास्थ्य केंद्र में हुई कुछ गड़बड़ी के बाबत थाना में कांड सं. 104/11 दर्ज है। कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा साजिद अली 15 मार्च की सुबह 8 बजे खुशियाल बिगहा पहुंचे। उनके साथ कांड का एक अन्य आरोपी लेखापाल मनीष कुमार सिन्हा भी थे। गांव से आशा कार्यकत्र्ता को गवाही के लिये रजौली डीएसपी कार्यालय ले जाना था। लेकिन इससे संबंधित प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है। इस बाबत लेखापाल ने डीएम को आवेदन दे जान-माल की सुरक्षा के साथ ही न्याय की गुहार लगायी है।
बताया जाता है कि अनि. मो. साजिद अख्तर कांड संख्या 104/11 के मुख्य अभियुक्त आशा कार्यकत्र्ता रेखा देवी के विरुद्ध बयान लेने रविवार की सुबह लिपिक मनीष कुमार सिन्हा के साथ खुशियाल बिगहा पहुंचे। बयान लेने के बाद वे गवाह को लेकर एसडीपीओ कार्यालय रजौली जाना चाह रहे थे। तभी अभियुक्त का पति सुनील कुमार, पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार व अन्य लोगों के साथ पहुंच विरोध करना शुरु किया तथा लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। इतने से संतुष्ट न होने पर उन्होंने खनवां स्थित अपने दालान के कमरे में बंद कर बंधक बना लिया तथा हत्या की धमकी दी। घटना की सूचना किसी ने थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को दी। तब उन्होंने दोनों को मुक्त कराया। इस बाबत अनि के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की गयी है। वहीं लेखापाल ने डीएम को आवेदन दे सुरक्षा के साथ न्याय की गुहार लगायी है। बता दें सतीश कुमार पैक्स अध्यक्ष के साथ मुखिया पति भी हैं। वे दबंग माने जाते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर