समकालीन अभियान में 52 गिरफ्तार
नवादा। पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन के निर्देश पर बुधवार की सुबह जिले के विभिन्न थानों में फरार
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 03:07 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 03:07 AM (IST)
नवादा। पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन के निर्देश पर बुधवार की सुबह जिले के विभिन्न थानों में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में 52 को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 22 को जेल भेजा गया है। शेष को थाने से जमानत पर मुक्त किया गया। अकबरपुर थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने डेरमा से सीताराम मांझी व रौदी मांझी स्थायी वारंटी के साथ 5 को गिरफ्तार किया। वहीं हिसुआ थानाध्यक्ष संजय कुमार ने 5,नरहट थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने 2 को गिरफ्तार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें