प्यार से हर बाधा होती है दूर : सिन्हा
नवादा। निरंकारी मंडल ने सोमवार को इंटर विद्यालय आंती में जिला स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किय
नवादा। निरंकारी मंडल ने सोमवार को इंटर विद्यालय आंती में जिला स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया। अध्यक्षता निरंकारी मंडल के संत सीके सिन्हा ने की। उन्होंने सदगुरु माता सविन्द्र हरदेवजी महराज की संदेश का चर्चा करते हुए कहा कि प्यार से किसी भी बाधा को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्यार को ही अपनाएं और प्यार को ही इकट्ठा करें। साथ ही लोगों के बीच प्यार की दौलत को बांटते चलें। उन्होंने कहा कि प्यार एक ऐसी चीज है जो बाधाओं के दीवार को भेद देता है। कार्यक्रम स्थल पर मेले सा नजारा देखने को मिला। समागम में पहुंचे लोगों ने कतारबद्ध होकर संत का आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने पूरे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर समागम के व्यवस्थापक क्षेत्रीय संचालक सुनील कुमार, सुजीत कुमार वर्मा, गुड्डू ¨सह, धर्मेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, विजय कुमार, रामदेव यादव, महेन्द्र शर्मा, विजय कुमार, मुन्नी देवी, गीता गोस्वामी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। समागम के दौरान निरंकारी मंडल द्वारा जगह-जगह पर मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जहां समागम में पहुंचे लोगों ने कई प्रकार का सलाह लिया। निरंकारी मंडल द्वारा समागम में पहुंचे लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। जहां लोगों को चावल-दाल, सब्जी प्रसाद के रूप में खिलाया गया।