नारदीगंज-बिक्कू पथ हुआ बदहाल
नवादा। प्रखंड के नारदीगंज-बिक्कू पथ इन दिनों बदहाल है। जगह-जगह पिच उखड़ने लगे हैं। वहीं कई स्थानों पर
नवादा। प्रखंड के नारदीगंज-बिक्कू पथ इन दिनों बदहाल है। जगह-जगह पिच उखड़ने लगे हैं। वहीं कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। यह हाल तब है जब इस सड़क का निर्माण हुए अभी मात्र चार साल ही बीते हैं। इस पथ पर सफर करने में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
पथ किनारे बसे गांव के ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पहले नारदीगंज-बिक्कू पथ का निर्माण कराया गया था। लेकिन गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं होने के चलते चंद वर्षों में ही सड़क बदहाल हो गई। कई जगहों पर पिच पूरी तरह उखड़ चुका है। सड़क पर बने गड्ढे के कारण के कारण सफर के दौरान यात्री हिचकोले खाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिक्कू, जफरा समेत कई गांव के लोगों का आवागमन इस पथ से होता है। नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली इस पथ के बदहाली के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर पथ को दुरुस्त कराने की मांग की है।