समकालीन अभियान में 72 गिरफ्तार
नवादा। एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर चलाए गए समकालीन अभियान में कुल 72 लोगों को पकड़ा गया, जिसमें 17
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 08:31 PM (IST)
नवादा। एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर चलाए गए समकालीन अभियान में कुल 72 लोगों को पकड़ा गया, जिसमें 17 को जेल भेज दिया गया जबकि शेष को रिकॉल दिखाने पर मुक्त कर दिया गया। एसपी के अनुसार मेसकौर थानाध्यक्ष ने सर्वाधिक सात लोगों को गिरफ्तार किया। अकबरपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने नेमदारगंज से नरेश शर्मा व धनंजय शर्मा, बुंदेलखंड थानाध्यक्ष मो. साजिद अख्तर ने दर्जी टोला के सुधीर कुमार, गो¨वदपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने जेपी नगर से रामेश्वर राम व बुधवारा से विनय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी प्रकार हिसुआ थानाध्यक्ष संजय कुमार ने 2, नरहट थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने 3 को गिरफ्तार किया है। कुल 72 की गिरफ्तारी की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें