फारवर्ड ब्लाक के नेता के घर हमला
सिरदला, नवादा। थाना क्षेत्र के सांढ मंझगावां निवासी पृथ्वी राज बंसत पर सोमवार की सुबह जानलेवा
सिरदला, नवादा। थाना क्षेत्र के सांढ मंझगावां निवासी पृथ्वी राज बंसत पर सोमवार की सुबह जानलेवा हमला किया गया। फरसा गड़ासा से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। श्रीबसंत संपन्न विधानसभा चुनाव में रजौली स फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी थे। श्री बसंत ने बताया कि चुनावी राजनीति को लेकर गांव के ही अरविन्द पासवान,विक्रम,संजीत तथा पंकज आदि ने फलसा गड़ासा से लैस होकर अहले सुबह हमला कर दिया। वे खुद तो बच गए लेकिन पुत्री कविता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ऐसा हमला दूसरी बार किया गया है। पूर्व भी हमला हो चुका है। स्थानीय थाना में लिखित आवदेन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। थानाध्यक्ष रूपनरायण राम ने बताया कि आवेदन लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के उपर मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।