छह माह के बच्चों को उपरी आहार देना जरुरी
नवादा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को अन्नप्राशन उत्सव मनाया गया। इस
नवादा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को अन्नप्राशन उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत छह माह के बच्चों को खीर खिला कर मुंहजुट्ठी कराया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार वर्मा, सीडीपीओ उषा सिन्हा व तुंगी मुखिया विनोद कुमार ने किया। प्रखंड के तुंगी, ¨सघौली, डफलपुरा, धुरिहार व हदसा गांव में उत्सव आयोजित हुआ। एक स्थान पर चार आंगनबाड़ी केंद्रों के लोग उपस्थित रहे। केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक फातिमा नजमी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के छह माह होते ही उन्हें मां के दूध के अलावा उपरी आहार दिया जाना जरुरी है। इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है। उन्होंने बताया कि 6 से 9 माह तक के बच्चों को प्रतिदिन 200 ग्राम उपरी आहार दिया जाना चाहिए। जिसमें चावल, दाल, रोटी, अंडा, दूध आदि को पूरी तरह से मिश्रण कर अर्द्धठोस पदार्थ के तौर पर बच्चों का सेवन कराना चाहिए। वहीं 9 माह से 12 माह के बच्चों को 300 ग्राम और दो साल तक के बच्चों को 550 ग्राम अर्द्धठोस पदार्थ उपरी आहार के तौर पर खिलाना चाहिए। शरीर के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उपरी आहार जरुरी है। मौके पर नागेंद्र, वंदना, आंगनबाड़ी सेविका गुलाबी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों को पुरस्कृत भी किया गया।