बीडीओ ने एमओ से मांगा स्पष्टीकरण
पकरीबरावां,नवादा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना आनंद के रवैये से परेशान प्रखंड विकास पदा
पकरीबरावां,नवादा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना आनंद के रवैये से परेशान प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में इन दिनों खाद्यान्न दिवस का कार्यक्रम चल रहा है। लेकिन एमओ मुख्यालय से गायब हैं। जिसके चलते योजना का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। लोगों से शिकायत मिल रही है कि उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड में पदस्थापित सभी अधिकारियों व कर्मियों से उनके आवासीय क्षेत्र की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन यह जानकारी भी एमओ ने नहीं दी। प्रखंड में राशन-किरासन का कूपन वितरण से संबंधित सूची को 30 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश था। लेकिन यह भी नहीं किया गया। उन्होंने मंगलवार तक जवाब देने को कहा है। इसके साथ ही कहा है कि समय पर जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों से अनुशंसा की जाएगी।