मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
रजौली, नवादा। थाना क्षेत्र के धमनी गांव में बच्चों के बीच हुई लड़ाई के बाद महिलाएं आपस में भि
रजौली, नवादा। थाना क्षेत्र के धमनी गांव में बच्चों के बीच हुई लड़ाई के बाद महिलाएं आपस में भिड़ गई। जिसमें राजेश चौधरी की पत्नी संगीता देवी जख्मी हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी में दाखिल कराया गया। घटना के बाबत थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जंगली नीलगायों का उत्पात
रजौली, नवादा। रजौली प्रखण्ड के गरिबा गांव के किसान इन दिनों नीलगाय के उत्पात से काफी परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार कई जंगली नीलगाय गांव में घुस गये हैं और खेत में धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा हैं। किसानों ने वन विभाग रजौली को लिखित आवेदन देकर नीलगायों को पकड़ने की गुहार लगाई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि आवेदन दिये जाने के बाद भी नीलगायों को पकड़ने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसान जितेन्द्र कुमार, शिको पासवान ने नीलगायों को भगाने की मांग की है।