नारदीगंज में 11 बूथों पर देर से शुरू हुआ मतदान
नारदीगंज,नवादा।): नवादा विधान सभा के नारदीगंज प्रखंड स्थित सभी 81 बूथों पर सोमवार को चाक चौबं
नारदीगंज,नवादा।): नवादा विधान सभा के नारदीगंज प्रखंड स्थित सभी 81 बूथों पर सोमवार को चाक चौबंद के बीच शांतिपूर्ण तरीके के साथ मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान 7 बजे पूर्वाहन से शुरू हुआ जो 5 बजे अपराहन तक चला। प्रखंड के 81 बूथों पर 59.60 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। कई जगहों पर इवीएम मशीन खराब रहने के कारण मतदान की गति धीमी रही। घंटों वोटर मतदान करने के लिए मतदान केन्द्र पर इंतजार करते देखे गये। मतदान को ले महिला वोटरो में काफी उत्साह देखा गया। मतदाता पंक्तिबद्ध तरीके से वोट देने के लिए तत्पर दिखे। चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारी 09, माईक्रो आब्जर्वर 10,जोनल पदाधिकारी 02,सुपर जोनल पदाधिकारी 01, सहित पेट्रो¨लग पार्टी की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। मतदान शुरू होते ही प्रखंड के तकरीबन 11 बूथों पर इवीएम मशीन खराब रहने के कारण मतदान विलम्ब से शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे तक मतदान 35 प्रतिशत रहा। दोपहर के बाद मतदान में थोड़ी गति आई। मतदान केन्द्र संख्या 09 15,16,17,40,46,66 के अलावा 32,57, 58, 63 मतदान केन्द्रों पर इवीएम खराब रहने के कारण मतदान विलम्ब से शुरू हुआ। इवीएम मशीन खराब होने की सुचना के बाद प्रशासन के माध्यम से केन्द्रों पर इवीएम उपलब्ध कराया गया। उसके बाद मतदान की प्रक्रिया शरू हुई। युगल इंटर विद्यालय आंगे स्थित बूथ संख्या 56 पर इवीएम मशीन दो बार खराब हो गया था। जिस कारण वहां घंटो मतदान बाधित रहा। वहीं राजकीय बुनियादी विद्यालय नारदीगंज स्थित 41 बूथ पर तकरीबन 9 बजे इवीएम मशीन खराब हो गया जहा एक घंटा तक मतदाता विद्यालय परिसर में वोट देने के लिए बैठे रहे। इस बूथ के मतदाता शमीमा खातून,शवनम खातून,निकहत नाज,आसिमिन खातून,रेशमा खातून समेत अन्य ने बताया कि इवीएम मशीन खराब हो गया है। हमलोग घंटो से इस मतदान केन्द्र पर वोट देने के लिए बैठे हुए है। शादिकपुर के महादलित विकलांग मतदाता ने भी व्हील चेयर पर बैठकर चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग किया। नवादा विधान सभा में कुल 12 प्रत्याशी चुनावी दंगल में अपना भाग्य को आजमा रहे हैं। चुनाव कार्य में बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक,सीओ अजय कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने चुनाव मे अपनी भूमिका निभाई। प्रखंड में कुल मतदाता 84573 है,जिसमें पुरूष मतदाता 43848 व महिला मतदाता हैं।