ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत
नवादा। चुनावी ड्यूटी के दौरान सोमवार की शाम एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक जवान
नवादा। चुनावी ड्यूटी के दौरान सोमवार की शाम एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक जवान गोरेलाल ¨सह जिले के रुपौ के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कलेक्ट्रेट परिसर में वे लघुशंका कर रहे थे। इसी बीच अचानक वे जमीन पर गिर गये। जिससे उनका सिर फट गया। वे अचेतावस्था में जमीन पर ही पड़े रहे। नगर में गश्ती कर रही पुलिस टीम को इसकी जानकारी मिली। गश्ती दल ने तत्काल ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक होमगार्ड चुनाव के दौरान क्षेत्र की गश्ती में प्रतिनियुक्त थे। घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना के बाद गृहरक्षा वाहिनी संघ में शोक व्याप्त हो गया।