जंगली इलाकों में शांतिपूर्ण रहा चुनाव
रजौली,नवादा। रजौली विधान सभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूण्
By Edited By: Published: Mon, 12 Oct 2015 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2015 07:41 PM (IST)
रजौली,नवादा। रजौली विधान सभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक दावे सही साबित हुए। आज सुबह 6 बजे से ही महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गो में मतदान करने को ले उत्साह देखा जा रहा था। महिलाएं भी वोट करने को लेकर कतार में खड़ी दिखी। कड़ी धूप में भी महिलाओं एवं बुजुर्गो की लम्बी कतार देखी जा रही थी। रजौली प्रखण्ड के कुछ बूथों पर इवीएम खराब होने की शिकायतें मिली थी। जिसे बाद में दुरूस्त कर मतदान शुरू कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें