ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार
नवादा। गो¨वदपुर विधानसभा क्षेत्र के कौआकोल प्रखंड के बूथ संख्या 2
नवादा। गो¨वदपुर विधानसभा क्षेत्र के कौआकोल प्रखंड के बूथ संख्या 280 पर ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया। लिहाजा पीठासीन पदाधिकारी कमलेश नंद सहित अन्य मतदान पदाधिकारी वोटरों का इंतजार करते रह गये। इस बूथ पर नक्सल प्रभावित गांव दनियां, झरनवा व रानीगदर के ग्रामीणों को वोट देना था। ग्रामीण दनिया से पचंबा गांव में बूथ कर दिये जाने से नाराज थे। रानीगदर गांव की सरसतिया देवी, परबतिया देवी, परनी देवी आदि ने बताया कि पहले दनिया में बूथ होने से वोट डालने में सहूलियत होती थी। लेकिन अब गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर पचंबा गांव में बूथ बना दिया गया है। आवागमन की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में वोट देने जाना काफी कठिन है। इसके साथ ही महिलाओं में इस बात को लेकर भी आक्रोश था कि आज तक गांव में मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं की गई है। गांव में न तो सड़क है, न बिजली और न पेयजल। लिहाजा मतदान करने से क्या फायदा है। कोई खोज-खबर भी लेने नहीं आता। बता दें कि पहले दनिया गांव में ही बूथ हुआ करता था। लोकसभा चुनाव के दौरान दनिया में नक्सलियों के खौफ से लोगों ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया था। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव कराया गया था।