भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन
नवादा। रजौली विधान सभा के भाजपा कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं ज
नवादा। रजौली विधान सभा के भाजपा कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं जनसंघ काल के नेता जानकी ¨सह टंडन ने फीता काटकर किया। जिसमें विधानसभा के तीनों प्रखण्डों के अध्यक्षों समेत एनडीए के भी प्रखण्ड अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यालय विधान सभा चुनाव को लेकर बनाया गया है। उद्घाटन मोके पर विधायक कन्हैया कुमार भी पहुॅचे। मौके पर लोजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ¨सह, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, भाजपा के सिरदला प्रखण्ड अध्यक्ष महेश राय, मेसकौर के भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार एवं दर्जनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज मनेगा कृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस
रजौली : रजौली प्रखण्ड के राम जानकी ठाकुरबाड़ी, डीह रजौली ठाकुरवाड़ी एवं अमावॉ ठाकुर वाड़ी में कृष्ण जन्माष्टमी शनिवार को मनाया जायेगा। जिसके लिए क्षेत्र के सभी ठाकुरबाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस साथ-साथ मनाया जायेगा। जिसके लिए क्षेत्र के सभी विद्यालयों की साफ-सफाई करायी गयी है। इस मौके पर रामजानकी ठाकुरबाड़ी के पण्डित दिनेश पाण्डेय ने बताया कि इस बार दो दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जायेगा।
-------------
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को संकुल में फार्म उपलब्ध
रजौली : रजौली प्रखण्ड के सभी संकुल संसाधन केन्द्र में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए फार्म उपलब्ध करा दिया गया है। जिसमें जो भी छात्र पॉचवी वर्ग में रेगुलर पढ़ते हैं वे जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने का अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2015 रखा गया है एवं सभी पॉचवी में पढ़ने वाले छात्र फार्म भर कर अपने-अपने विद्यालय के कोर्डिनेटर को जमा करेगें एवं कोर्डिनेटर के द्वारा प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में फार्म को जमा किया जायेगा। यह जानकारी बीआरसीसी राजेश कुमार ने दी।