पीएम के मन की बात सुन आह्लादित दिखे छात्र
नवादा। जिले के कई विद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किय
नवादा। जिले के कई विद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। रेडियो व टेलीविजन के जरिए स्कूली छात्र-छात्राओं ने पीएम के मन की बात सुनी। पीएम का संबोधन मां जन्म देती है और शिक्षक जीवन देते हैं, को सुन कर विद्यार्थी आह्लादित दिखे। शहर के गांधी इंटर विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय समेत कई विद्यालयों में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। गांधी इंटर विद्यालय में प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया। इस कार्यक्रम के बाद गांधी स्कूल में क्वीज व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्वीज प्रतियोगिता में प्रमोद राज, धर्मेंद्र कुमार, रोहित राज, उत्तम कुमार और निबंध प्रतियोगिता में पीयूष कुमार, अमन कुमार, मोहित कुमार, अंकित कुमार, रौनक कुमार सिन्हा ने बाजी मारी। प्राचार्य ने बताया कि सफल प्रतिभागियों को शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर प्रणेश कुमार ¨पकू, प्रभात कुमार, आरबी पांडेय, शशिभूषण राय, किरण बाला, अनुसूमन भारती, नागेश्वर प्रसाद सिन्हा आदि उपस्थित थे।