Move to Jagran APP

छात्र-छात्राओं को दी गई राशि

नवादा। इंटर विद्यालय ओड़ो में रविवार को पोशाक, छात्रवृत्ति व किशोरी स्वास्थ्य योजना की राशि वितरित की

By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 07:32 PM (IST)
छात्र-छात्राओं को दी गई राशि

नवादा। इंटर विद्यालय ओड़ो में रविवार को पोशाक, छात्रवृत्ति व किशोरी स्वास्थ्य योजना की राशि वितरित की गई। दसवीं कक्षा के छात्र व छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया। विद्यालय प्राचार्य अर्जुन प्रसाद सिन्हा ने छात्रों के बीच विभिन्न योजनाओं की राशि वितरण किया। वितरण के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गये थे। बारी-बारी से छात्र-छात्राओं ने राशि प्राप्त की। राशि प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी देखी गई। नौवीं कक्षा के सामान्य छात्रों के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया। प्राचार्य ने बताया सोमवार को 12 वीं कक्षा के छात्राओं के बीच पोशाक राशि व सामान्य छात्रों के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया जायेगा। मौके पर मुखिया रीना कुमारी, वरीय शिक्षक लक्ष्मीकात लागुरी, अमित कुमार, संजय कुमार, पंकज कुमार, सुधांशु कुमार गौतम, प्रधान लिपिक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सहदेव प्रसाद समेत अभिभावक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.