सेवानिवृत्त कल्याण पदाधिकारी को दी गई विदाई
नवादा। प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह पूर्व सीओ श्याम सुन्दर दूबे को सेवा निवृति उपरांत शुक्त्रवार को श
नवादा। प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह पूर्व सीओ श्याम सुन्दर दूबे को सेवा निवृति उपरांत शुक्त्रवार को श्रद्धाभाव से विदाई दी गई। प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी में समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजन प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन काशीचक के बीडीओ मो. जुल्फेकार आदिल ने किया। मौके पर बीडीओ प्रभात केसरी, सीओ अमित कुमार, बीके साहु के प्राचार्य डा. गोविन्द जी तिवारी, संत जान विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार, प्राचार्य यू.के. प्रसाद, बीएओ कृष्णकात सिंह, सीडीपीओ सावित्री दास समेत प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में श्रीदूबे के सेवाकाल की चर्चा करते हुए उनमें एक सफल अधिकारी के सारे गुणों का समावेश बताया। कहा गया कि चाहे वे प्रखण्ड कल्याण अधिकारी रहें हों या फिर अंचल अधिकारी अपने को सरल एवं मिलनसार अधिकारी की तरह पेश किया। इसी कारण इनकी लोकप्रियता सभी वर्ग समुदायों के बीच बनी रही। लोगों ने विदाई के गम एवं खुशी का समिश्रण शेरो शायरी कह श्री दूबे को सम्मानित कर उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। फूल मालाओं से लदे श्री दूबे विदाई की बेला में काफी भावविह्वल नजर आए।