रसोईयों के हित के सवाल पर सरकार चुप
नवादा। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की बैठक रविवार को अभ्यास मध्य विद्यालय परिसर में हुई। संघ की
नवादा। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की बैठक रविवार को अभ्यास मध्य विद्यालय परिसर में हुई। संघ की राज्य सह सचिव सावित्री देवी ने कहा कि पीएम ने अच्छे दिन लाने की बात कही थी। महंगाई, भ्रष्टाचार, काला धन वापसी, महिलाओं को रोजगार देने जैसे कई वायदे किये गये थे। लेकिन एक साल पूरा होने के बाद भी किसी भी घोषणाओं को अमल में नहीं लाया गया। आज स्थिति यह है कि रसोईया से 30 रुपये दैनिक के हिसाब पर काम लिया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि राज्य सरकार सुशासन व विकास की बात कर रही है। लेकिन सरकार रसोईयों के हित के सवाल पर चुप है। उन्होंने रसोईयों को सरकार सेवक घोषित करने, 15 हजार रुपये मानदेय देने, बकाये राशि का भुगतान करने, चार जोड़े साड़ी देने, दुर्घटना बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा देने, मातृत्व अवकाश देने और विश्राम गृह की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 17 सूत्री मांगों के समर्थन में 8 से 10 जुलाई तक सामूहिक अनशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटना के आर ब्लाक चौराहे पर अनशन किया जाएगा। मौके पर कमला देवी, रुक्मिणी देवी, शांति देवी, ललिता देवी, सुमित्रा देवी, बसंती देवी, बरती देवी, कुसुम देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी, विमला देवी, राजकुमारी देवी, विरु देवी, उषा देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, रुबी देवी आदि उपस्थित थीं।