छ: लोगों को कोडरमा पुलिस ने पकड़ा
नवादा। रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया गावं के महेन्द्र चौधरी की नबालिग पुत्री ममता कुमारी 15 वर्षीय
नवादा। रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया गावं के महेन्द्र चौधरी की नबालिग पुत्री ममता कुमारी 15 वर्षीय को शादी का झासा देकर हरियाणा ले जा रहे छ: लोगों को बाल संरक्षण केन्द्र के कोडरमा जिला इकाई की मदद से पुलिस ने पकड़ा है। मामला हरदिया गांव के सेक्टर ए से जुड़ा है। नाबालिग लड़की की बरामदगी कोडरमा स्थित ध्वजाधारी धाम के पास से की गई। जहां हरियाणा वाले लोग शादी करने लड़की व उसके परिवार वालों के साथ पहुंचे थे। पूरे मामले को बाल तस्करी से जोड़ा गया है। साथ ही इन सबों के खिलाफ कोडरमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें शादी रचाने आए हरियाणा के पाथेड़ा जिला महेन्द्रगढ़ निवासी लड़का देवदत्त शर्मा, उसकी मां मंजू देवी के अलावा उसके साथ आए लीलू राम, संजय सिंह, संतोषी देवी व चिंता देवी के नाम शामिल हैं। गरीब परिवार की लड़की के पिता महेन्द्र चौधरी ने बताया कि वे ढिबरा चुनकर किसी तरह से अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उसकी तीन लड़की है जिसमें दो की शादी किसी तरह कोडरमा जिले में किए है। हरदिया गांव के ही चिंता देवी नामक महिला की ओर से बहकाया गया था। उसने कहा था कि बिना किसी खर्च के तुम्हारी बेटी की शादी हो जायेगी। साथ ही तुम्हारी बेटी वहां हरियाणा में खुशी से रहेगी। उसने बताया कि उसकी बेटी पांचवी कक्षा तक पढ़ी है। उसकी उम्र 15 साल है। कोडरमा पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों ने बताया कि अबतक हरदिया गांव से 30 से अधिक लड़कियों को शादी के नाम पर हरियाणा ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि यह काम उक्त गांव के ही महिला हरियाणा में रहने वाली प्रिया नामक लड़की के सहयोग से शादी का झासा देकर नवालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाती है। हरदिया पंचायत के तटवासी समाज न्यास के सीवीसी कृष्णा चंदेल, विजय रविदास, मदन रविदास समन्यवक विपिन कुमार, कुमारी संगीता सिंहा, कल्याणी कुमारी आदि ने इस विवाह को रोका।