थाना परिसर में लगा भूमि संबंधित जनता दरबार
नवादा। भूमि संबंधी विवाद निपटारा करने के उदेश्य से शनिवार को नारदीगंज स्थित थाना परिसर में जनता दरबा
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 09:11 PM (IST)
नवादा। भूमि संबंधी विवाद निपटारा करने के उदेश्य से शनिवार को नारदीगंज स्थित थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया। सीओ अजय कुमार व थानाध्यक्ष मनोज कुमार की मौजूदगी में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के फरियादियों की समस्या सुनी गई। इस दौरान भूमि बंदोवस्ती व दाखिल खारिज के मामले आये। जिसमे बिक्कु निवासी उदय शर्मा व नारदीगंज निवासी रामेश्वर पासवान ने भूमि बंदोवस्ती का आवेदन दिया। वहीं कहुआरा निवासी संदीप मिस्त्री ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन उपस्थित पदाधिकारियो को दिया। मौके पर प्रभारी सीआई सह राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार रविदास,राजस्व कर्मचारी रामाश्रय सिंह,नवल किशोर सिंह,सुरेन्द्र कुमार,राजाराम सिंह आदि कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें