224 होमगार्ड जवानों ने दी गिरफ्तारी
संवाद सूत्र, नवादा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला
संवाद सूत्र, नवादा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को जेल भरो आंदोलन चलाया। तय कार्यक्रम के तहत संघ के सदस्यों का जत्था कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीओ जितेंद्र कुमार सिंह व नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड जवानों को नगर थाना ले गए। कुल 224 जवानों ने गिरफ्तारी दी। बता दें कि पांच सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड जवान 15 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संघ नेताओं ने मांग पूरा होने तक हड़ताल पर डटे रहने की घोषणा की है। मौके पर इंद्रदेव प्रसाद यादव, पारसनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, राजदेव प्रसाद, धर्मेद्र कुमार, देंवेंद्र शर्मा, गौरी शंकर प्रसाद, संजय कुमार सिंह, हरिनंदन प्रसाद आदि उपस्थित थे।