विवाहिता के अपहरण की प्राथमिकी
ब्रह्मापुर (बक्सर) : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मालती देवी ने अपनी विवाहिता पुत्री का अपहरण का
ब्रह्मापुर (बक्सर) : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मालती देवी ने अपनी विवाहिता पुत्री का अपहरण का मामला थाने में दर्ज करायी है। जबकि, युवती का अगले माह गवना का दिन तय था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुगी कुमारी जिसका साल 2012 में ढकाईच में शादी हुआ था। शादी के तीन साल बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। लड़की का 1 मई को गवना होने वाला था। इसी बीच 7 अप्रैल को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत धमौल निवासी राजेश यादव शादी की नियत से लड़की को गाव के कुछ अन्य महिलाओं के सहयोग से अपहरण कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष गोरख राम से बात की गई तो उनका कहना है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान शुरू कर दी है।