Move to Jagran APP

नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से डर गए हैं नीतीश : गिरिराज

संवाद सूत्र,पकरीबरावा(नवादा): देश से लेकर विदेश तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को द

By Edited By: Published: Wed, 25 Mar 2015 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 08:41 PM (IST)
नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से डर गए हैं नीतीश : गिरिराज

संवाद सूत्र,पकरीबरावा(नवादा): देश से लेकर विदेश तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को देखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी डर गए हैं। इसी कारण वे वे लालू की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उक्त बातें केन्द्रीय राज्य मंत्री सह नवादा सासद डा. गिरिराज सिंह ने पकरीबरावां डाकबंगला में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह डर सताने लगा है कि पिछली बार का चुनाव तो एनडीए के साथ लड़कर मुख्यमंत्री बने थे, परन्तु इस बार वे किसके साथ मिलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करेंगे। इसलिए वे राजद से हाथ मिला लिए हैं। जब से उन्होंने एनडीए का साथ छोड़ा है तब से बिहार में हत्या,लूट, अपहरण, रंगदारी, दुष्कर्म आदि अपराधों में काफी बढ़ोतरी हुई है। जो पहले जंगल राज से मुक्ति दिलाने के नाम पर चुनाव लड़ा करते थे वहीं आज उसी जंगल राज के लोगों से हाथ मिला लिए हैं। और उल्टे नरेन्द्र मोदी के भूमि अधिग्रहण पर अनाप-शनाप बोलकर किसानों को बरगला रहे हैं। शायद उन्हें इसकी पुरी जानकारी नहीं होगी। अधिग्रहण के दौरान मेरी सरकार ने किसानों का काफी ही ख्याल रखा है। जिस जमीन का अधिग्रहण भारत सरकार करेगी। उसके भूस्वामी को वर्तमान मूल्य से चार गुणा राशि देगी। वैसे परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी देगी। सरकार काफी अध्यन कर इस बिल को लागू की है। सबसे पहले तो उक्त जमीन पर कोई प्राईवेट उद्योग नहीं खुलेगा। यह जमीन अधिकाश रेलवे,बिजली,अस्पताल आदि योजनाओें के लिए ही अधिग्रहण की जायेगी। जब देश के किसान खुशहाल होंगे तो हर नौजवान को काम मिलेगा तभी देश का विकास होगा। नरेन्द्र मोदी ने डिग्री ही नहीं बल्कि हुनर को भी प्राथमिकता दी है। स्थानीय मुद्दों पर कहा कि पैक्स के द्वारा खरीदे गए धान की राशि का भुगतान भी 31 मार्च तक कराया जायेगा। मुख्यालय में जलजमाव की समस्या को भी अविलंब दूर किए जान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन तनिक सिंह ने किया। इस मौके पर लोजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कैशर हैयात,जिलाध्यक्ष विनय कुमार,मीडिया प्रभारी रंजय कुमार,भाजपा सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष चन्देश्वर चौहान,महामंत्री पुर्णेन्दु मिश्रा,सुबेलाल चौहान,रामचन्द्र सिंह, संजय सिंह,महामंत्री सुदामा सिंह,मनोज कुमार,दिनेश सिंह सहित कई एनडीए के कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

----

हर घर में भाजपा का सदस्य बनाने का निर्देश

संवाद सूत्र,रोह(नवादा): प्रखंड के भट्टा गढ़ में बुधवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सासद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हर घर में भाजपा का एक कार्यकर्ता अवश्य हो। इसके पूर्व भट्टा मोड़ पर पूर्व मुखिया रंजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकताओं ने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला पार्षद अर्जुन राम, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार, राजेश कुमार श्री,मीडिया प्रभारी नंदकिशोर चौरसिया, रामवृक्ष शर्मा, मो. इमरान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह, पंस सदस्य गोपाल कुमार वशिष्ठ, अजीत चन्द्रवंशी,लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील केवट आदि दर्जनों लोगों ने सभा को सम्बोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.