मसुदा गाव में हिंसक झड़प में आठ जख्मी
संवाद सूत्र,वारिसलीगंज(नवादा): बारात के डीजे से छप्पर का खपड़ा गिर जाने के बाद उत्पन्न विवाद शनिवार क
संवाद सूत्र,वारिसलीगंज(नवादा): बारात के डीजे से छप्पर का खपड़ा गिर जाने के बाद उत्पन्न विवाद शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों के आठ स्त्री पुरूष जख्मी हो गए। सभी घायलों का ईलाज स्थानीय पीएचसी में करवाया गया है।
बताया गया कि मसुदा ग्रामीण संजय महतो के घर गुरूवार की रात बारात आई थी। बारात के डीजे को एक संकीर्ण गली से गुजरने के दौरान ग्रामीण रामाशीष चौधरी के घर के छप्पर का कुछ खपड़ा गिर गया। फलत: विवाद होने के दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई। बीच बचाव के बाद मामला तत्काल शात तो हो गया, लेकिन तनाव बना रहा। जिसपर शुक्रवार को पुलिस के प्रयास से समझौता करवाया गया। लेकिन दोनों ओर के कुछ युवक पुन: शनिवार को उलझ गए। फिर क्या था दोनो ओर से ईंट पत्थर चलने लगा। घटना में आठ लोग जिसमें रामाशीष चौधरी, सुनीता देवी, परमिला देवी, सतीश चौधरी, राम स्वरूप प्रसाद, बिपिन कुमार, साजन कुमार सभी मसुदा तथा नारदीगंज के परमा ग्रामीण राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस की सहायता से सभी घायलों को ईलाज के लिए पीएचसी लाया गया।