सत्य संदेश ही मानवता के लिये कल्याणकारी : बालीराम
संवाद सूत्र, नवादा: बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर गुरु पूजा सत्संग कार्यक्रम का आयोजन स
संवाद सूत्र, नवादा: बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर गुरु पूजा सत्संग कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को मालगोदाम स्थित निरंकार भवन में किया गया। आयोजन की अध्यक्षता बालीराम जी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानव सत्यमार्ग पर चलकर ही विद्वेष से दूर रह सकता है। इंसान की मूल पहचान इंसानियत है। धर्म, मजहब, जाति-पाती, भाषाओं का भेद दुनिया भर में फैला है। निरंकारी मंडल एकत्व को जीने का मूल नियम बनाने में जुटा है। संत निरंकारी मिशन का सत्य संदेश समस्त मानवता के लिये कल्याणकारी है। मानवता के कल्याण का संकल्प ले लेते हैं तो समस्त बाधाएं अपने आप दूर हो जाती है। इस मौके पर कृष्ण देव, धर्मेन्द्, कौशिक, सुजीत, प्रदीप, राजीव, अशोक, राजेश, मीरा, अनिता, रीता आदि निरंकारी परिवार उपस्थित थे।
--
पेज 5- निरंकारी संत समागम आयोजित
संवाद सूत्र, कौआकोल(नवादा): सोमवार को कौआकोल में निरंकारी संत समागम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने साफ सफाई, वृक्षारोपण, भजन कीर्तन का आयोजन किया। तथा लोगों को इस मुहिम में जुड़ने का आग्रह किया। मौके पर कृष्णा पासवान, रामचंद्र शर्मा, सीताराम महतो आदि उपस्थित थे।