गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा राष्ट्र ध्वज
संवाद सूत्र,अकबरपुर (नवादा):प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक
संवाद सूत्र,अकबरपुर (नवादा):प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मना। सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में झण्डोत्तोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, बीआरसी परिसर में बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह, वन परिसर में फारेस्टर रामचरित्र पासवान, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रंजना सिन्हा, राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार, राजकीय मध्य विद्यालय तेर भद्रो प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र कुमार, दूरसंचार कार्यालय में जगदेव प्रसाद, इंटर विद्यालय हुड़राही रूनीपुर में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, आर एस इंटर विद्यालय फतेहपुर में प्रधानाध्यापक कृष्णानदन प्रसाद सिन्हा, तेयार पंचायत में मुखिया मो. अनवर, फतेहपुर पंचायत कार्यालय में मुखिया नाज विलकीश, गोविन्दविगहा पंचायत मुखिया विनय कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
पशुपालन विभाग में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी आर पी राम द्वारा झण्डा फहराया गया।