एसपी के जनता दरबार में फरियादियों ने लगाई गुहार
संवाद सूत्र, नवादा : पुलिस कार्यालय में गुरुवार को एसपी का साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। एसपी क
By Edited By: Published: Thu, 22 Jan 2015 08:09 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 08:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, नवादा :
पुलिस कार्यालय में गुरुवार को एसपी का साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। एसपी की गैर मौजूदगी में मुख्यालय डीएसपी उपेंद्र कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी। उन्होंने फरियादियों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव निवासी प्रकाश कुमार ने थाना में दर्ज कांड संख्या 103/14 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग की। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरडीह गांव निवासी अर्जुन यादव ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने की शिकायत की। इसके अलावा अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कांड पर्यवेक्षण, जमीनी विवाद आदि से जुड़े मामले आये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें