Move to Jagran APP

राष्ट्र के प्रति समर्पित थे पूर्व मंत्री रामदेव महतो : सत्येंद्र

संवाद सूत्र, नवादा : भाजपा नेता व विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर नवादा

By Edited By: Published: Wed, 21 Jan 2015 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2015 08:36 PM (IST)
राष्ट्र के प्रति समर्पित थे पूर्व मंत्री रामदेव महतो : सत्येंद्र

संवाद सूत्र, नवादा :

loksabha election banner

भाजपा नेता व विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर नवादा पहुंचे। उन्होंने होटल कृष्णा पैलेस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और 29 जनवरी को पटना में होने वाले पूर्व मंत्री रामदेव महतो की जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने परिसदन में प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में पूर्व मंत्री रामदेव महतो की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्व. महतो की संपूर्ण जीवन यात्रा परिवार से ज्यादा समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित थी। वे इमानदारी के प्रतिमूर्ति थे। किसान परिवार में जन्मे स्व. महतो पटना पूर्वी क्षेत्र से विधायक रहे। इसके बाद सहकारिता मंत्री भी बने। भाजपा के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन का काम किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू, नंद किशोर चौरसिया, सहदेव वर्मा, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार उर्फ पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे। बाद में वे मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह के कुरमा गांव स्थित आवास पर आयोजित सामुहिक भोज में शामिल हुए। इधर, भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जयंती समारोह में नवादा से करीब दो हजार लोग शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.