सात सूत्री मांगों के समर्थन में रालोसपा का धरना
संवाद सूत्र, नवादा : सात सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्
संवाद सूत्र, नवादा :
सात सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा ने की। जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम के संयोजक गौतम कपूर चंद्रवंशी ने किया। श्रीचंद्रवंशी ने कहा कि राज्य सरकार और महागठबंधन के विधायक, नेता और कार्यकर्ता विकास की राजनीति करने के बजाय समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं। जाति, धर्म और संप्रदाय की राजनीति की जा रही है। समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन और सरकार से समन्वय स्थापित करने से कोई सरोकार नहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्रालय की अनदेखी के कारण केजी रेल खंड का अब तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि जिले के सर्वागीण विकास के लिए रालोसपा केंद्र सरकार से कार्य करायेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार व स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का सहयोग लेकर केजी रेल खंड के विकास के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात किया जाएगा। मौके पर रामाश्रय कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, टुनटुन पासवान, मो. जहांगीर, मोहन सिंह चंद्रवंशी, द्वारिका प्रसाद दांगी, प्रियंका कुमारी, सतीश कुमार, विनय मंडल, साधु शरण यादव, मोसाफिर कुशवाहा, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
------------
प्रमुख मांगे एक नजर में
- केजी रेल खंड का दोहरीकरण
- केजी रेल खंड का विद्युतीकरण
- गुमटी नंबर 33 पर ओवर ब्रिज बनाने
- नवादा से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन सुविधा देने या विक्रमशिला ट्रेन का रूट बदल कर भागलपुर, किउल, नवादा से गया होते हुये दिल्ली तक करने
- गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदल कर गया, नवादा, किउल, जसीडीह होते हुए कोलकाता करने
- पावापुरी रेलवे हाल्ट से बागी बरडीहा, कादिरगंज रोह से कौआकोल होते हुए झाझा तक नई रेल लाइन का निर्माण कराने
- नवादा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने