जनता दरबार में एसपी ने निपटाये कई मामले
संवाद सूत्र, नवादा: एसपी डा. परवेज अख्तर ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की
संवाद सूत्र, नवादा: एसपी डा. परवेज अख्तर ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में आये कई पीड़ितों के मामला का आन द स्पाट निष्पादन किया गया। शेष मामले को उससे संबंधित अधिकारी को जांच कर एक सप्ताह में निष्पादित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर निवासी सोनी कुमारी ने महिला थाना कांड संख्या 35/14 के अभियुक्त अपने पति नारदीगंज थाना क्षेत्र के खुशीयाल बिगहा निवासी रौशन कुमार व उनके परिजनों की गिरफ्तारी की मांग की। सोनी ने बताया कि उनकी शादी 5 मई 2011 को हुई थी। शादी के बाद उनके पति द्वारा राशि की मांग पुन: करने लगे। नहीं देने पर वे दूसरी शादी 29 मई 2014 को पुन: कर लिया। वहीं मुंगेर जिला के तोपखाना बाजार निवासी रूबी प्रवीण ने एसपी को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया की वर्ष 2011 में काशीचक प्रखंड के भट्ठा निवासी तौफिक आलम के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पति व परिजनों ने 6 भर सोना, मोटरसाइकिल व नगदी एक लाख रुपया की मांग करने लगे। दहेज देने से असमर्थ होने पर मारपीट कर घर से भगा दिया। न्यायालय में मुकदमा दर्ज है। पति के ऊपर वारंट निकला है। परन्तु आज तक काशीचक पुलिस गिरफ्तार नहीं की है। अकबरपुर प्रखंड के कन्नौज निवासी सुलेखा देवी ने अपने पति उदय यादव द्वारा मारपीट करने एवं उसकी गिरफ्तारी की मांग की। रोह प्रखंड के मड़रा निवासी संसार देवी ने आवेदन देकर एसपी से शिकायत किया कि सौतेला पुत्र एवं पुत्र वधु ने बराबर मारपीट करने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगाई। जनता दरबार में ऐसे और कई मामले लेकर पीड़ित पहुंचे थे।