सीएम व पूर्व सीएम का जलाया पुतला
संसू हिसुआ (नवादा) : विश्वशांति चौक पर मंगलवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पूर्व मुख्यमंत्री
संसू हिसुआ (नवादा) :
विश्वशांति चौक पर मंगलवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया। इससे पूर्व बाजार में सीएम का अर्थी जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लोजपा नेता कन्हैया कुमार बादल ने किया। जुलूस में शामिल लोगों ने सीएम व पूर्व सीएम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। श्रीबादल ने कहा कि संपर्क यात्रा के दौरान नवादा पहुंचे पूर्व सीएम मृतक व्यवसायी नवीन की विधवा की आंसू पोंछने की हिम्मत नहीं जुटा पाये। वे सिर्फ अपने राजनैतिक सम्मेलन में व्यस्त हैं। वहीं मुख्यमंत्री दलित और गया जिला के प्रेम में फंसे हुए हैं। अर्थी जुलूस मृतक नवीन के घर तक भी गया। बाद में विश्वशांति चौक पर मुख्यमंत्री के अर्थी और पूर्व सीएम के पुतले को दहन किया गया। मौके पर रालोसपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आदित्य प्रधान, सियाशरण सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार समेत कई व्यवसायी उपस्थित थे। लोजपा नेता ने कहा कि मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरुरत पड़ी तो आमरण अनशन भी शुरु किया जाएगा। बता दें कि उक्त लोग अनिश्चितकालीन धरना पर भी बैठे हैं।