देशी रायफल के साथ गिरफ्तार
संवाद सूत्र, नारदीगंज(नवादा): थाना क्षेत्र के बुच्ची गाव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद पहुंच
संवाद सूत्र, नारदीगंज(नवादा):
थाना क्षेत्र के बुच्ची गाव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद पहुंची पुलिस ने एक अपराधी को देशी रायफल के साथ गिरफ्तार की। घटना बुधवार की सुबह में घटी। घटना के पीछे रास्ता का विवाद बताया जाता है। इस घटना के सिलसिले में तीन अलग-अलग प्राथामिकियां दर्ज कराई गई।
बताया जाता है कि सुरेन्द्र साव व राजेंद्र महतो के बीच रास्ता को लेकर विवाद था। इसी को ले दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। सूचना मिलते ही हिसुआ इंस्पेक्टर अंजनी सिंह सअनि रामस्नेही और सैप बलों के साथ गाव पहुंचे। पुलिस को आते देख भाग रहे गोपाल साव को देशी रायफयल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बाबत गोपाल साव सहित अशोक साव,राधे साव और विनय साव के विरुद्ध काड संख्या 167/14 दर्ज किया गया है। उधर मारपीट के बाबत प्रथम पक्ष के सुरेन्द्र साव ने गाव के राजेन्द्र माहतो,रविन्द्र माहतो,पिन्टु प्रसाद समेत नौ लोगों के विरुद्ध काड संख्या 165/14 दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की उगन्ता देवी ने रविन्द्र कुमार,गोपाल साव समेत 13 लोगो को नामजद अभियुक्त बनायी। जिसकी प्राथमिकी काड संख्या 166/14 दर्ज की गई। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है। सूचना के बाद एसडीपीओ संजय कुमार पाडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तथा अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश नारदीगंज पुलिस को दिया। बाद में मारपीट के दो अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस गिरफ्तार की।