नगर थानाध्यक्ष समेत चार इंस्पेक्टर बदले
संसू, नवादा : विधि व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद में जुटे एसपी परवेज अख्तर ने जिले के चार इंस्पेक्ट
संसू, नवादा : विधि व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद में जुटे एसपी परवेज अख्तर ने जिले के चार इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है। नगर व मुफस्सिल के थानाध्यक्ष बदल दिये गये हैं। पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह को वारिसलीगंज अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं पुलिस कार्यालय के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) संजीव कुमार गुप्ता नगर थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह अब पुलिस कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी होंगे। जबकि वारिसलीगंज के इंस्पेक्टर राकेश रंजन मुफस्सिल थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। सभी पदाधिकारियों ने स्थानांतरण उपरांत प्रभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि एक दिन पूर्व ही 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था। सभी तबादले विधि व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।