डांडिया नृत्य पर झूमे लोग
By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 01:03 AM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 01:03 AM (IST)
संवाद सूत्र, नवादा : दशहरा का खुमार अब धीरे-धीरे लोगों पर चढ़ने लगा है। शनिवार से प्रिंस डांस सस्था में सात दिवसीय डांडिया-गरबा नृत्य का आयोजन शुरु हुआ। जिसमें कई युवतियों ने भाग लिया। विभिन्न देवी गीतों पर युवतियों ने मनमोहक डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसे देख लोग मंत्र मुग्ध हो गये। संस्था की श्रेया, सोनी, शालु, कृति, मुस्कान आदि ने डांडिया नृत्य पर लोगों को झूमने को विवश कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें