रोल प्ले व लोक नृत्य में छात्र-छात्राओं का जलवा
संवाद सूत्र, नवादा: गांधी इंटर विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोल प्ले में बीके साहू वारिसलीगंज, उच्च वि. आंती, इंटर विद्यालय समाय, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा, रजौली इंटर विद्यालय रजौली, इंटर विद्यालय सिसमा, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ, इंटर विद्यालय ओखरिया, कन्या इंटर विद्यालय नवादा, गांधी इंटर विद्यालय नवादा और लोक नृत्य में बीके साहू वारिसलीगंज,प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा,इंटर विद्यालय रजौली,इंटर विद्यालय सिसमा,प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ, कन्या इंटर विद्यालय नवादा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार वर्णवाल ने किया। वहीं निर्णायक मंडल में विजय शंकर पाठक, ब्रह्मदेव प्रसाद, अफसर नवाब थे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम बीके साहू वारिसलीगंज, द्वितीय प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा तथा तृतीय स्थान पर प्रोजेक्ट इंटर विद्यालय हिसुआ के प्रतिभागी शामिल हुए। रोल प्ले में प्रथम प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा, द्वितीय बीके साहू वारिसलीगंज तथा प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर गांधी इंटर विद्यालय के प्राचार्य अफजल शआदत हुसैन, नागेश्वर प्रसाद सिन्हा, शिव कुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।