पुलिस की छापामारी में कई गिरफ्तार
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नवादा :
पुलिस द्वारा पिछले कई दिनों से फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अच्छे परिणाम सामने आये हैं। अभियान के चौथे दिन रविवार को कई फरार को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को अभियान का समापन किया जायेगा। रजौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सअनि दिलीप सिंह के सहयोग से मसय मुहल्ले से मो. गनी मिया व कुम्हरुआ से कृष्णा हजाम समेत 16 को गिरफतार किया। सीमामढ़ी थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने धनवारा के तुलसी राजवंशी समेत 3, अकबरपुर थानाध्यक्ष रुपनारायण राम ने फरहा से मारपीट के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिरदला थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने 5,गोविन्दपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने एक व नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने 5 को गिरफ्तार किया है। सोमवार को अभियान का समापन किया जायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें