विक्षिप्त पिता ने दो मासूम बेटों को चाकू घोंपा
संसू, हिसुआ (नवादा) : थाना क्षेत्र के हदसा गांव में रविवार की शाम विक्षिप्त पिता ने दो पुत्रों को चाकू मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी बाप को गिरफ्तार कर ली है। उसके पास से खून लगा छुरा भी बरामद हुआ है।
बताया जाता है कि हदसा गांव के मांझी टोला निवासी देवकी मांझी ने घर में ही अचानक अपने आठ वर्षीय पुत्र नीतीश व पांच वर्षीय दिनेश कुमार पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। दोनों के पेट चाकू घोंपा गया। परिजनों ने दोनों बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी में दाखिल कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर से इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बच्चों की मां ने बताया कि उसका पति मानसिक रुप से विक्षिप्त है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस देवकी मांझी को गिरफ्तार कर ली। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष उमांशकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी पिता देखने से ही विक्षिप्त लगता है। उन्होंने कहा कि परिजनों का बयान दर्ज कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि देवकी मूलत: हिसुआ थाना के ही धुरहा गांव का है। जो अपने ससुराल हदसा मांझी टोला में बस गया था। उसकी पत्नी मां बाप की इकलौती संतान है।