वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी
जेएनएन,नवादा: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार की सुबह थानाध्यक्षों ने छापामारी कर कई फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सिरदला थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने दुधैली गाव में छापामारी कर झारखंड राज्य धनबाद न्यायालय से फरार घोषित शिवबालक प्रसाद को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सौंप दिया। वहीं परोरिया गाव में छापामारी कर उत्पाद अधिनियम का फरार बाल्मीकि चौधरी समेत कुल 12 को गिरफ्तार किया गया है। रजौली प्रभारी थानाध्यक्ष रवि रंजन ने सअनि दिलीप सिंह के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर 16 को गिरफ्तार किया। वहीं अकबरपुर थानाध्यक्ष रुपनारायण राम ने 5, मेसकौर के प्रभारी थानाध्यक्ष आार के ठाकुर ने 3 को गिरफ्तार किया है।
वारिसलीगंज में पुलिस ने विभिन्न गावों में शुक्रवार की रात छापामारी कर 6 वारंटियों को गिरफ्तार की। जिसमें तीन लोगों को रिकाल दिखाने पर छोड़ा गया। जबकि कोरमा ग्रामीण जितेन्द्र माझी पर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप सहित तीन को जेल भेज दिया गया।