महागठबंधन नेताओं ने जीत को बताया ऐतिहासिक
संवाद सूत्र, नवादा :
विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की जीत पर जिले के राजद-जदयू व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। राजद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष मो. कमरूज्जमा, उपाध्यक्ष रोहित सिन्हा, उपेंद्र सिंह, जदयू नेता नारायण स्वामी मोहन, ज्योति पासवान, राजद नेता मनोहर पासवान, प्रिंस तमन्ना ने कहा कि उपचुनाव में सूबे की जनता ने महागठबंधन पर भरोसा जताया है। सपना बेचने वालों को जनता ने नकार दिया है। राजद नेता वार्ड पार्षद कैलाश यादव, वाल्मिकी यादव, आनंदी यादव, प्रशांत राय, नंदकिशोर वाजपेयी, कैलाश पासवान, बसंती देवी ने जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। दूसरी ओर, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जीवन लाल चंद्रवंशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन के नायक नीतिश-लालू पर लोगों का भरोसा बरकरार है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में झूठे सपने दिखा कर जनता को ठगने का काम किया है। जिसकी पोल अब खुलने लगी है। पार्टी के अनवर भट्ट, प्रो. प्रमिला कुमारी, शंभु ठाकुर, रामबालक चौहान, अनिल मंडल, सीताराम सिंह, सरोज सिंह, रवि कुमार, संजय चंद्रवंशी, नरेश पंडित, प्रमिला विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बिंदू कुमारी आदि ने खुशी जताई है। वार्ड पार्षद सिद्धेश्वर यादव, विनय यादव, सुनीता यादव, चांद अंसारी, तौकीर शहंशाह, युवा जदयू के नगर अध्यक्ष तन्ने पठान ने उपचुनाव में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटी। कांग्रेस नेता मो. कमरुज्जमां ने कहा कि उपचुनाव में सेक्यूलर पार्टियों की महागठबंधन के नतीजों ने भविष्य में देश की दशा-दिशा को एक नया रास्ता दिया है।