एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण
संवाद सहयोगी,नवादा : पुलिस कप्तान चन्द्रिका प्रसाद ने मंगलवार की रात रजौली अनुमंडल के तीन थानों का औचक निरीक्षण किया। इस क्त्रम में उन्होंने गश्ती पर रहे अधिकारियों व जवानों को पुरी तत्परता से कार्य करने तथा संदेह होने पर वाहनों की सघन तलाशी का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्त्रम में वे सबसे रजौली थाना पहुंचे। जहा संतरी को गप्पें लड़ाते देख डाट पिलाई तथा थाने की निगरानी में कोताही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के साथ मिलकर उन्होंने रजौली चेक पोस्ट व घाटी में पुलिस गश्ती का जायजा लिया। माओवादियों के रा़ित्र में आने जाने वाले संभावित ठिकानों की जानकारी प्राप्त की तो कड़ी चौकसी के साथ खुद भी सावधान रहने का निर्देश दिया। अकबरपुर थाने के किये गये औचक निरीक्षण में उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा शाम ढलने के पूर्व राजमार्ग पर गश्ती आरंभ करने के साथ दोपहिया वाहनों की हर हाल में जाच का आदेश दिया। उन्होंने हाल में अपराधियों द्वारा अकबरपुर के आभूषण कारोबारी गौतम कुमार पर लूट के उदेश्य से की गयी गोलीबारी के दौरान गश्ती पर रहे पदाधिकारियों को डाट पिलायी तथा भविष्य में ऐसी घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
गोविन्दपुर थाना पहुंच उन्होंने रविवार की रात माओवादियों द्वारा थाने पर हमले की योजना व पूर्वाभ्यास की जानकारी प्राप्त की तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत तमाम अधिकारियों व जवानों को पूर्ण चौकसी का निर्देश दिया। इस क्त्रम में उन्होंने थाने व जवानों की सुरक्षा की समीक्षा की। बकसोती के रास्ते वापसी के क्त्रम में उन्होंने नेमदारगंज व मस्तानगंज पुलिस पोस्ट का निरीक्षण किया। इस प्रकार एसपी के रात्रि में किये गये औचक निरीक्षण से वैसे पुलिस पदाधिकारियों के होश उड़ गये हैं जो रात्रि में कर्तव्य से लापरवाह हो आराम फरमाते हैं।