घर में लगी आग, लाखों की सम्पति राख
संवाद सूत्र, नारदीगंज (नवादा): थाना क्षेत्र के कोशला पंचायत की बस्ती बिगहा टाड़ पर में मिश्री यादव के घर में आग लगने से घर में रखे लाखों रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना सोमवार की रात में तकरीबन 10 बजे के आसपास में घटी। घटना गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना सीओ को दी गई। प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार की रात में मिश्री यादव की बड़ी बहू रिंकी देवी ने चाय बनाने के लिए गैस सिलेंडर को खोला। गैस सिलेंडर लिक रहने के कारण लाईटर लगाते ही आग पकड़ लिया। देखते ही देखते ही घर में रखे सभी समान कपड़ा,अनाज,बर्तन,गोदरेज,बिछावन एवं बक्सा में रखे जेवरात समेत बहुमूल्य कागजातों को अग्नि देव ने अपनी आगोश में ले लिया। परिजनों एवं आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विनोद यादव ने बताया इस घटना में तकरीबन दो लाख रूपये की क्षति हुई है। इस संदर्भ में सीओ अजय कुमार ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेज कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट की माग की है। उन्होंने बताया आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। गृहस्वामी की बड़ी बहू रिंकी देवी,मंझली बहू रेणु देवी समेत अन्य परिजन सदमें को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। बार-बार बेहोश हो रही थी। उसके परिजनों ने बतया कि छह माह पूर्व बस्ती बिगहा बाजार स्थित मेरे आकाश स्टूडियो में चोरी हो गई थी । जिसमें लैपटोप,वीडियो कैमरा,एक दर्जन मोबाइल व 20 हजार का रिचार्ज कूपन को भी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। इस तरह बार बार की घटना से हम सभी परिवार बर्बाद हो गये हैं।