मतदाता सूची में नाम जोड़वाने को चला अभियान
आगामी 23 अक्टूबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए चलाने का अभियान चला।
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 08:14 PM (IST)
नालंद : आगामी 23 अक्टूबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए चलने वाले विशेष अभियान को लेकर शुक्रवार को समाज सेवियों के प्रयास से जागरूकता साईकिल रैली निकाली गई। किसान खुशहाल विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल से निकाली गई साईकिल रैली को हिलसा के एसडीओ सृष्टि राज सिन्हा एवं युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर एसडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी है। 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले युवा पुरुष एवं महिला वोटरलिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें