दुर्घटना में दो छात्र गंभीर
नालंदा। रहुई थाना क्षेत्र के लोहगानी गांव के पास रहुई- बिहारशरीफ मार्ग पर सड़क दुर्घट
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)
नालंदा। रहुई थाना क्षेत्र के लोहगानी गांव के पास रहुई- बिहारशरीफ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो स्कूटी सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल रहुई के गो¨वदपुर निवासी रामप्रसाद के 15 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार अपने मौसेरे भाई ऋषव कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर को¨चग में पढ़ने बिहारशरीफ आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रों को सदर अस्पताल लाया गया। रौशन ने बताया कि मौसेरे भाई ऋषव नालंदा थाना ताजू विगहा का रहने वाला है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रौशन को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें